फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह देशों के शोधकर्ताओं ने पेश किए 1433 शोध पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। गलगोटियास कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जीसीईटी) में आयोजित आईईईई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छह देशों के शोधकर्ताओं ने 1,433 शोध पत्र प्रस्तुत किए। सहकर्मी समीक्षा के बाद इनमें से 332 शोध पत्रों को स्वीकार किया गया। भारत के अलावा अमेरिका, नाइजीरिया, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम और इथियोपिया के शोधकर्ताओं ने भागीदारी की। सबसे अधिक 15 शोध पत्र अमेरिका से आए।
विज्ञापन

सम्मेलन का आयोजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई एंड मशीन लर्निंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और डेटा साइंस विभागों ने संयुक्त रूप से किया। इसमें आईआईआईटीएम ग्वालियर, एमएनएनआईटी प्रयागराज, डीटीयू, डीआरडीओ और वियतनाम की अमेरिकन यूनिवर्सिटी के शिक्षाविदों व वैज्ञानिकों ने एआई, कंट्रोल सिस्टम और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी पर विचार साझा किए।
गलगोटियास एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य कंप्यूटिंग और भौतिक प्रणालियों से जुड़े शोध को बढ़ावा देना है। इससे शिक्षकों और छात्र शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग विकसित करने का अवसर मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें