ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) मुख्यालय लखनऊ में उपभोक्ताओं की बेहतर सुविधा के लिए टेलीफोन प्रणाली को अपग्रेड किया गया है। अध्यक्ष उप्र रेरा संजय आर भूस रेड्डी ने बताया कि नई तकनीक से युक्त इस प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिना बाधा के त्वरित सूचना और सहायता मिलेगी। भू-संपदा क्षेत्र में जानकारी के अभाव से उपभोक्ता अनेक समस्याओं का सामना करते हैं। नए टेलीफोन नंबरों से संवाद अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनेगा। अब अध्यक्ष उप्र रेरा से संपर्क के लिए नया नंबर 0522-4697322 जारी किया गया है जबकि पुराना नंबर 0522-2781444 अप्रयुक्त हो गया है। इसी तरह सचिव उप्र रेरा का नया नंबर 0522-4697325 होगा और पुराना नंबर 0522-2781440 अब कार्यरत नहीं रहेगा। ब्यूरो