फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण की टीम पर हमले की कोशिश में 5 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिसरख में अवैध निर्माण रोकने पहुंची थी टीम के साथ अभद्रता करने का है आरोप
विज्ञापन


-पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी करने शुरू की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख जलालपुर में अवैध निर्माण रोकने गई ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टीम पर हमला करने की कोशिश के मामले में चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राधिकरण की ओर से वर्क सर्किल-3 के सहायक प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से बेसमेंट खोदकर व्यावसायिक निर्माण कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गांव बिसरख जलालपुर में खसरा संख्या-814 की जमीन प्राधिकरण की है। इस जमीन पर आरोपियों ने प्राधिकरण की बिना अनुमति के बेसमेंट खोदकर व्यावसायिक निर्माण शुरू कर दिया। पिछले माह जानकारी होने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवाया। अधिकारियों के कई बार चेतावनी के बावजूद निर्माण जारी था। 9 फरवरी को प्राधिकरण की टीम मौके पर अवैध निर्माण रोकने पहुंची तो आरोपियों ने टीम को देखते ही आसपास के लोगों और अपने परिचितों को इकट्ठा कर लिया। जब प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण हटाना शुरू किया तो आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए हमला करने का प्रयास किया। साथ ही टीम को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। स्थिति को देखते हुए टीम पीछे हट गई और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के सहायक प्रबंधक गौरव की तहरीर पर बादलपुर निवासी मनोज नागर, ऐमनाबाद निवासी लीलू, रोहित, योगेश व अन्य के खिलाफ धारा-188, 447, 504, 506, 147 और 332 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कालाेनी काटने वालों के खिलाफ अभियान चल रहा है। ऐसी भूमि से कब्जा हटाने गई टीम पर हमले की कोशिश की गई। सरकारी काम में बाधा डाला गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
हिमांशु वर्मा ओएसडी, ग्रेनो प्राधिकरण।

प्राधिकरण अधिकारियों की दी गई तहरीर के अनुसार पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
हृदेश कठेरिया, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें