फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से फसल को पहुंचा नुकसान तो 72 घंटे में दे सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्रशासन ने 26 और 27 सितंबर 2026 को हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में किसानों से जानकारी मांगी है। कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर इसकी सूचना दर्ज कराएं। उप कृषि निदेशक विवेक दुबे ने बताया कि यह सूचना अनिवार्य रूप से दर्ज करानी होगी। जनपद में खरीफ सीजन के दौरान धान और बाजरा अधिसूचित फसलें हैं। निर्धारित समय-सीमा में मिली सूचनाओं के आधार पर बीमा कंपनी की टीम खेतों का भौतिक सत्यापन करेगी। इसके बाद फसल नुकसान का सर्वेक्षण किया जाएगा। आकलन रिपोर्ट के आधार पर किसानों को नियमानुसार अग्रिम बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा। किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर या सीधे ए.आई.सी. प्रबंधक देवराज सिंह से दूरभाष नंबर 7906769211 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें