ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 की कमर्शियल बेल्ट में टूटी हुई सर्विस रोड की रिसरफेसिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डिवीजन-4 के अंतर्गत यह कार्य डेल्टा-1 पेट्रोल पंप से विप्रो चौक तक कराया जा रहा है। टेक्निकल टीम के संतराम भाटी ने बताया कि सड़क का कार्य आज पूरा करा दिया जाएगा। बीते सप्ताह प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश नीम ने आरडब्ल्यूए को सड़क जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया था। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्य शुरू कराया गया। मौके पर संतराम भाटी के साथ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी और उपाध्यक्ष पंकज नागर ने निरीक्षण किया। अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने प्राधिकरण के अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया।