फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दशहरे पर शस्त्र पूजन और हवन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान के सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में दशहरे पर शस्त्र पूजन और हवन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति और राष्ट्र की उन्नति की कामना की गई। इसके लिए हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। कार्यक्रम में नोएडा के विधायक पंकज सिंह, पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री मदन चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. आनंद चौहान और प्रकाश हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. वीएस चौहान मौजूद रहे। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष प्रेम चौहान, उपाध्यक्ष करतार सिंह चौहान, संरक्षक मान सिंह चौहान, महासचिव राघव ठा और कोषाध्यक्ष प्रमोद राणा उपस्थित रहे। इनके अलावा सुधीर चौहान, कुलदीप परमार, एनपी सिंह, अंकुर चौहान और मिंटू चौहान समेत समाज के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें