-इकोटेक वन थाना पुलिस ने की कार्रवाई
- एक फार्म हाउस पर कब्जा करने का किया था प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 थाना पुलिस ने कुख्यात रणदीप भाटी गिरोह के 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने एक फार्म हाउस पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। मामले में लापरवाही बरतने पर पूर्व थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान घरबरा गांव निवासी अमन भाटी के रूप में हुई है। 18 दिसंबर 2024 को उसने अपने साथी के साथ मिलकर मोतीपुर गांव में सैनिक फार्म हाउस के केयरटेकर के साथ मारपीट कर फायरिंग की थी। फार्म हाउस पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने भूपेंद्र निवासी मोमनाथल को गिरफ्तार कर लिया था। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गिरोह का सक्रिय सदस्य था। इस मामले में पुलिस ने एक और इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशाेक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गिरोह का सदस्य है। गिरोह बनाकर अवैध उगाही करना, रंगदारी मांगना, अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की अवैध गतिविधियों में सक्रिय था।