नोएडा। नोएडा प्राधिकरण अलग-अलग भू-उपयोग के प्लॉट की योजना जल्द लाएगा। सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सभी विभागों की समीक्षा कर निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण का बकाया नहीं जमा करने वाले डिफॉल्टर बिल्डरों की सूची भी जल्द वेबसाइट पर डालने के निर्देश दिए हैं। डिफाल्टरों के खिलाफ आरसी जारी कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए भी कहा। बैठक में सभी एसीईओ, ओएसडी, महाप्रबंधक शामिल थे। सीईओ ने सभी विभागों की वर्तमान प्रकाशित भूखंड आवंटन योजना की स्थिति पूछी। उन्होंने स्क्रूटनी जल्द पूरा कर इसी महीने आवंटन की प्रक्रिया करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त नई भूखंड आवंटन योजनाएं प्रकाशित करने को भी कहा। ब्यूरो