फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संवाद)। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने व कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया।शनिवार को कलक्ट्रेट के निकट किए गए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा समाजवादी नेता व स्वतंत्रता सेनानी राजनेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति आंदोलन चलाया। साथ ही लोकनायक ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष किया। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कहा कि लोकनायक ने हमेशा वंचित, दलित, अल्पसंख्यक, गरीब व कमजोर लोगों के लिए संघर्ष किया। समय-समय पर देश व जनता के लिए आंदोलन किए। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव व जिला उपाध्यक्ष शोभित कुमार काका समेत जिला सचिव निसार अहमद, नगर अध्यक्ष सददाम कुरेशी, कमल शर्मा, मनोज शर्मा, रवि शंखधार व शिवम यादव रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें