संभल। गौस पाक के झंडे पर आयोजित किए दो दिवसीय उर्स का कुल शरीफ के साथ समापन हो गया। मुल्क व शहर में अमन शांति के लिए दुआ की गई।
नगर के मोहल्ला फतेहल्लाह सराय में स्थित दरगाह गौसे पाक के झंडे पर परंपरागत रूप से 17वीं शरीफ के नाम से लगने वाले दो दिवसीय उर्स के आखिरी दिन शनिवार को अकीदतमंदों ने हाजिरी लगाकर मन्नतें मांगी। मिलाद के साथ लंगर व कुरान ख्वानी का आयोजन हुआ। मोहम्मद ताबिश खान ने बताया कि सैकड़ों साल से गौस पाक के झंडे पर उर्स शरीफ होता आ रहा है और इसमें संभल के अलावा दूरदराज से जायरीन आकर हाजिरी देते हैं। कुल शरीफ के साथ समापन हुआ। इस दौरान नवील अहमद, हाजी शहजाद, शहरोज अनवर, सरताज आदि रहे। संवाद