फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाढ़ पीड़ितों को भेजी जाएगी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर की तरफ से असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। इसको भेजने की व्यवस्था असम भवन के रेजिडेंट कमिश्नर और असम सरकार की आपदा प्रबंधन टीम के सहयोग से की जा रही है। कालीबाड़ी प्रबंधन समिति के अनुसार, राहत सामग्री भेजने के लिए असम सरकार की तरफ से औपचारिकताएं और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस कार्गों ने राहत सामग्री को बिनी किसी शुल्क के असम पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें