ग्रेटर नोएडा। जीरो प्वाइंट के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी कासिम का कहना है कि बीते बुधवार सुबह अपने भाई दानिश के साथ गांव जाने के लिए निकले थे। रास्ते में जीरो प्वाइंट के पास एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में कासिम के भाई दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कासिम खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कासिम को इलाज के लिए नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो