फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 16 अक्तूबर से फिर मिलेगी जम्मू जाने वाली शालीमार मलानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डेढ़ माह बाद शालीमार मलानी (14661) 16 अक्तूबर से दोबारा से चलेगी। इसी के साथ रेलवे ने बुकिंग भी खोल दी है। जम्मू जाने वाले यात्रियों ने इस ट्रेन में बुकिंग भी शुरू करा दी है। हालत यह है कि 16 अक्तूबर के बाद पूरे माह इस ट्रेन के किसी भी कोच में टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अगस्त के अंत में जम्मू में आई आपदा के बाद शालीमार मलानी को निरस्त कर दिया गया था। सितंबर से लेकर 15 अक्तूबर तक इस ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। बरेली-मुरादाबाद समेत अन्य स्थानों से गुजरने वाली जम्मू की सभी ट्रेनों को इस माह में बहाल कर दिया गया। अब शालीमार मलानी के भी बहाल होने से लोगों को राहत मिलेगी।
बता दें कि शालीमार मलानी के निरस्त रहने से जम्मू के अलावा गाजियाबाद, साहिबाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ, खतौली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत आसपास के लोकल यात्रियों को भारी फायदा मिलता है। लोकल ट्रेनों के लगातार देरी से चलने की वजह से यह ट्रेन डयूटी व अन्य जरूरी कार्य से निकलने वाले लोगों के लिए लाइफ लाइन कही जाती है। दैनिक यात्री दीपक कुमार ने बताया कि शालीमार को डेढ़ माह तक निरस्त रखने का कोई औचित्य नहीं था। यात्रियों की परेशानी को समझने की जरूरत है।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेनों में जगह नहीं
नवरात्र खत्म होने के बाद भी दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी आसानी से जगह नहीं मिल रही है। शताब्दी जम्मू एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति, आनंदम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में स्लीपर की बुकिंग अगले 31 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है। नवंबर में भी वेटिंग बढ़ती जा रही है।
ढाई घंटे देरी से आई योग नगरी ऋषिकेश विशेष :
योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल बुधवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटे 25 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको गाजियाबाद में दोपहर बाद 3:40 पर पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर शाम को 6:05 पर पहुंची। सीतामढ़ी स्पेशल दो घंटे, मेरठ गाजियाबाद मेमू आधा घंटे, चंपारण एक्सप्रेस 42 मिनट, न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट दो घंटे 42 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस 47 मिनट, उत्तर पूर्व एक्सप्रेस एक घंटे 52 मिनट, नई दिल्ली स्पेशल चार घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। सवेरे भी मुरादाबाद ईएमयू, मथुरा ईएमयू समेत अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो घंटे तक देरी से आईं। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने के लिए प्रबंधन तमाम स्तर पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें