फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंदी गौरव भाषा उत्सव में पत्रिका सृजन का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को डॉ. कुंवर बेचैन स्मृति न्यास ऑस्ट्रेलिया व साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी गौरव सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा दस तक के लगभग 1200 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय की हिंदी पत्रिका सृजन के नवीन अंक का विमोचन प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अरोरा और उप प्रधानाचार्या निधि कपूर ने किया। संस्था के संस्थापक हरिप्रकाश पांडे ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, प्रधानाचार्या ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार, प्रेम व सम्मान वृद्धि के लिए विद्यालय कटिबद्ध है। कार्यक्रम में मिडिल स्कूल इंचार्ज पारुल सक्सेना, हिंदी विभाग की प्रभारी रश्मि सिन्हा, हिंदी अध्यापिकाएं पंकजा जोशी, डॉ. इला जायसवाल, गीता शर्मा, सोनिया शर्मा, अर्चना झा, कविता अहलावत, संगीता मलिक, पंखुड़ी, स्वाति आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें