फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिश्तेदार पर उधार लेकर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार पर उधार लेकर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। युवक ने रिश्तेदार पर करीब पांच लाख रुपये का उधार लेकर हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सर्फाबाद निवासी आकाश शर्मा ने कोर्ट में अर्जी दी है कि गाजियाबाद के रहने वाले राहुल शर्मा उनके रिश्तेदार है।
विज्ञापन

दोनों बाइक बेचने वाली एक कंपनी में काम करते थे। एक जनवरी 2023 को राहुल शर्मा ने कार खरीदने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की। इसके बाद 10 जनवरी को आकाश शर्मा ने राहुल शर्मा को ढाई लाख रुपये बिना ब्याज के नकद दे दिए। आरोपी ने समय पर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने कहा कि उसके पास एक प्लॉट है, उसे बेचकर रकम वापस कर देगा। इस प्लॉट की कीमत करीब 10 लाख की बताई। इस पर शिकायकतकर्ता ने आरोपी को 3,39,640 रुपये और दे दिए। शिकायतकर्ता ने जब प्लॉट उनके नाम करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। कुछ समय बाद एक लाख रुपये पीड़ित को वपास कर दिया। इसके बाद आरोपी ने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें