गढ़ी चौखंडी में पुस्तकालय और बारात घर की चहारदीवारी बनेगी
नोएडा। सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी गांव में पुस्तकालय बनाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही बारात घर की चाहारदीवारी भी बनेगी। सेक्टर-68 में भी बारात घर से जुड़े काम होंगे। इन तीनों काम पर 85.31 लाख रुपये की लागत अनुमानित हुई है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि गांव के निवासियों की मांग पर यह काम किए जाएंगे। टेंडर जारी कर 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। ब्यूरो