फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज नए सॉफ्टवेयर पर शुरू होगी रजिस्ट्री, लगेगा कम समय

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार ने सर्वर डाउन रहने के कारण पुराने सॉफ्टवेयर को बदला
विज्ञापन

- 10-11 नवंबर को जिले के सभी रजिस्ट्रार कार्यालय में नहीं हुई थी रजिस्ट्री
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आज से नए सॉफ्टवेयर पर रजिस्ट्री शुरू होंगी। पुराना साॅफ्टवेयर को हटाने और नया साॅफ्टवेयर इंस्टॉल करने के कारण 10 और 11 नवंबर को सभी कार्यालय में रजिस्ट्री बंद रही थी। अफसरों का कहना है कि सुबह 10 बजे से कार्यालय खुलेंगे। नए सॉफ्टवेयर पर रजिस्ट्री में कम समय लगेगा। लोगों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


एआईजी द्वितीय ब्रिजेश कुमार ने बताया कि स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का ऑनलाइन पोर्टल मेघराज क्लाउड सर्वर से काम कर रहा था, लेकिन पिछले काफी दिन से सर्वर डाउन चल रहा है। इस कारण रजिस्ट्री प्रभावित हो रही थी। इस पर सरकार ने पुराने सर्वर की जगह नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड को इंस्टॉल किया है। 8 से 11 नवंबर के बीच यह काम किया गया। 10 और 11 नवंबर को टेस्टिंग भी सफल रही है। इन दो दिन में सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद रही, लेकिन अब बुधवार से नोएडा के तीन और जेवर, दादरी व ग्रेटर नोएडा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री की कार्रवाई नए सॉफ्टवेयर पर शुरू होगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री के टोकन जारी किए गए है। सुबह 10 बजे कार्यालय खुलेंगे और शाम 6 बजे तक काम होगा। नए सॉफ्टवेयर पर रजिस्ट्री होने में समय कम लगेगा। पहले जहां 10 मिनट लगते थे, वहां अब दो से तीन मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें