फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में शुरू हुई ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी में शुरू हुई ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट की रजिस्ट्री
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की संपत्ति की रजिस्ट्री सोमवार से दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शुरू हो गई है। इस संबंध में पिछले सप्ताह सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने आदेश जारी किया था। सॉफ्टवेयर पर डाटा फीडिंग का काम पूरा हो गया है। वहीं, रजिस्ट्री कराने वाले लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय में एक अतिरिक्त काउंटर बनाया गया है। दादरी सब रजिस्ट्रार प्रदीप अस्थाना का कहना है कि रजिस्ट्री की संख्या में फिलहाल 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जरूरत पड़ने पर काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

दादरी सब रजिस्ट्रार और ग्रेटर नोएडा सब रजिस्ट्रार के कार्य क्षेत्र को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अधिनियम के तहत ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के गांव व सेक्टर की रजिस्ट्री दादरी में होनी चाहिए, लेकिन गांव की दादरी और सेक्टरों की रजिस्ट्री ग्रेटर नोएडा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हो रही थी। शिकायत पर महानिरीक्षक निबंधक उत्तर प्रदेश ने अधिनियम-1908 की धारा-28 के प्रतिकूल करार देकर सुधार का आदेश दिया था, लेकिन कोई बदलाव नहीं किया गया। लंबे समय बाद पिछले सप्ताह सहायक महानिरीक्षक निबंधन एसके त्रिपाठी ने आदेश जारी कर कहा कि ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र के सेक्टरों की संपत्ति की रजिस्ट्री उसी राजस्व ग्राम के क्षेत्राधिकार के तहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें