फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शुरू नहीं हुई रजिस्ट्री प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हाईनिस सोसाइटी के 300 परिवार हैं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील हाईनिस सोसाइटी के दो टावरों में रहने वाले करीब 300 परिवार फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व बिल्डर प्रबंधन ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की है।
सोसाइटी के निवासी अंकित सिंह और राहुल ने बताया कि नौ अप्रैल को हाईकोर्ट ने प्राधिकरण को नियमानुसार जांच कर तीन महीने के भीतर रजिस्ट्री के लिए निर्णय लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश के करीब डेढ़ महीना बाद भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

प्राधिकरण को बिल्डर ने नहीं सौंपी फ्लैटों की सूची

लोगों का कहना है कि अब तक प्राधिकरण के किसी अधिकारी या बिल्डर के प्रतिनिधि ने उनसे मुलाकात नहीं की है। साथ ही जिन फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है, उनकी सूची भी बिल्डर ने प्राधिकरण को नहीं सौंपी, जिससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

निवासी प्रकाश चौहान ने बताया कि लंबे समय से फ्लैट में रहने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं होने से लोगों को परेशानियां हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब तक प्रगति नहीं हुई।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें