फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हड़ताल के कारण नहीं हो रही रजिस्ट्री, खरीदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी
विज्ञापन

- रोजाना होती है 250 रजिस्ट्री, विभाग को भी हो रहा राजस्व का नुकसान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल से रोजाना 200 से अधिक फ्लैट खरीदारों समेत अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। रजिस्ट्री के बिना लौटना पड़ रहा है। यहां तक की कोर्ट के आदेश पर भी रजिस्ट्री नहीं होने दी जा रही है। वहीं अधिवक्ताओं की हड़ताल से ग्रेनो वेस्ट के निवासी व खरीदारों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि लाखों खरीदारों की सुविधा के लिए दस साल से ग्रेनो वेस्ट में ही सब रजिस्ट्रार कार्यालय बनाने की मांग की जा रही है। प्रशासन को जनता की सुविधा के हिसाब से फैसला लेना चाहिए।

दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य अधिवक्ता पिछले चार दिन से हड़ताल पर हैं। सभी ग्रेनो वेस्ट में बनने वाले नए सब रजिस्ट्रार कार्यालय का विरोध कर रहे हैं। हड़ताल के कारण दादरी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री नहीं हो रही है। यहां रोजाना करीब 250 रजिस्ट्री होती है। ऐसे में पिछले चार दिन में एक हजार से अधिक रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। रजिस्ट्री नहीं होने से सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं अधिवक्ताओं के विरोध से ग्रेनो वेस्ट के खरीदारों में भी नाराजगी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह कार्यालय का नहीं बल्कि लाखों लोगों की सुविधा का विरोध किया जा रहा है। पंचशील ग्रींस-वन निवासी विकास कुमार और सेक्टर तीन निवासी सतीश का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट के लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए दादरी जाना पड़ता है। वहां जाम मिलता है। पार्किंग की भी सुविधा नहीं है। पहुंचना मुश्किल हो जाता है। दादरी का कार्यालय वहां चलता रहेगा। ऐसे में नए कार्यालय का विरोध सही नहीं है।
विज्ञापन

कोट
अधिवक्ताओं को आम जनता की परेशानी समझनी चाहिए। ग्रेनो वेस्ट में सब रजिस्ट्रार कार्यालय बनने से पांच लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। लंबे समय से खरीदार कार्यालय बनाने की मांग कर रहे हैं। दादरी में जाम और गाड़ियां खड़ी करने तक की जगह नहीं मिलती है। अगर कार्यालय नहीं बनाया गया तो फिर नेफोवा खरीदारों के साथ मिलकर आंदोलन शुरू करेगी। - अभिषेक कुमार, अध्यक्ष नेफोवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें