ग्रेटर नोएडा के नालंदा लिविंग हॉस्टल के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। जांच में रसोई की चिमनी गंदी और सफाई व्यवस्था खराब मिली। विभाग ने खाद्य पंजीकरण निलंबित कर किचन बंद करा दिया।
ग्रेटर नोएडा में नालंदा लिविंग हॉस्टल के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने देर रात तक जांच की। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि हॉस्टल की रसोई के निरीक्षण के दौरान चिमनी अत्यंत गंदी मिली। इसके अलावा सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई।
उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में भोजन तैयार करना जनस्वास्थ्य के हित में नहीं है। इसको देखते हुए हॉस्टल का खाद्य पंजीकरण सुधार होने तक निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में रसोई का संचालन भी बंद करा दिया गया है। निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर खाद्य पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा तैयार भोजन की गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण किया गया। प्रयोगशाला में जांच के लिए सोया चाप की सब्जी का नमूना भी लिया गया है।