फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरसी की वसूली में अटकीं 1000 खरीदारों की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपीसीडा ने पिछले साल तीन सोसाइटियों के बिल्डरों के खिलाफ जारी किए थे रिकवरी सर्टिफिकेट
विज्ञापन

- एक बिल्डर ने जमा कराई बकाया धनराशि, दो से वसूली का इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-सी की तीन आवासीय सोसाइटियों के खरीदारों को मालिकाना हक मिलने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। दो सोसाइटियों के 1000 से अधिक खरीदारों की रजिस्ट्री पिछले डेढ़ साल से रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) की वसूली पर अटकी है। बकाया धनराशि जमा होने के बाद ही रजिस्ट्री का रास्ता खुलेगा। वहीं, तीसरी सोसाइटी के बिल्डर ने बकाया जमा करा दिया है। यहां जल्द रजिस्ट्री शुरू होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के औद्योगिक सेक्टर साइट-सी में पांच से अधिक आवासीय सोसाइटियां हैं। इनमें कई बिल्डरों ने खरीदारों को फ्लैटों पर कब्जा दे दिया, लेकिन जमीन आवंटन का बकाया जमा नहीं करने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इस पर यूपीसीडा ने मई 2025 में तीन बिल्डरों के खिलाफ आरसी जारी की थी। उस समय शिवालिक होम्स (कॉसमॉस इंफ्रा इस्टेट प्रा. लि.) पर 86 लाख, ओएसिस बिल्डमार्ट पर नौ करोड़ और ला गैलेक्सिया पर आठ करोड़ रुपये से अधिक बकाया था। तीनों में से ओएसिस बिल्डमार्ट ने बकाया धनराशि जमा करा दी है। साथ ही ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) के लिए आवेदन किया है। दूसरी ओर, शिवालिक होम्स और ला गैलेक्सिया के बिल्डरों ने अब तक बकाया जमा नहीं कराया है। शिवालिक होम्स पर बकाया बढ़कर 1.77 करोड़ रुपये हो गया है। यूपीसीडा ने सितंबर में संशोधित आरसी जारी की थी। दादरी तहसील प्रशासन वसूली की कार्रवाई कर रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। करीब 10 दिन पहले सोसाइटी में मुनादी भी कराई गई थी।
विज्ञापन

वसूली के बाद खुलेगा रजिस्ट्री का रास्ता-
कोट-
तीन में से एक बिल्डर ने बकाया धनराशि जमा करा दी है। बाकी दो के खिलाफ आरसी जारी है। तहसील प्रशासन की वसूली के बाद ओसी-सीसी जारी किया जाएगा। उसके बाद ही रजिस्ट्री हो सकेगी। - अनिल कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा
विज्ञापन

डेढ़ साल में अभी बिल्डर से वसूली नहीं हो सकी है। बिल्डर के बकाया जमा करने के बाद ही रजिस्ट्री होने की उम्मीद है। रजिस्ट्री होने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। - हिमांशु शेखर, निवासी शिवालिक होम्स सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें