फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नीट-जेईई की निशुल्क कोचिंग के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री अति प्रतिभाशाली बच्चे कोचिंग योजना के तहत मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

- 9वीं व 11वीं कक्षा के कुल 300 छात्रों को मिलेगा लाभ

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अति प्रतिभाशाली बच्चे कोचिंग योजना के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के तहत नीट-जेईई की परीक्षा की निशुल्क कोचिंग को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरु हो गई है। कक्षा नौवीं और 11 वीं के विज्ञान विषय के छात्र इसके पात्र हैं।
इसमें छात्र सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के लिए 11 जुलाई तक पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवंटित परीक्षा केंद्रों में 19 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सीईटी के तहत नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग के लिए कक्षा नौवीं के 150 छात्रों का चयन होगा। जिसमें 100 छात्रों को जेईई और 50 छात्रों को नीट परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा, वहीं 11वीं कक्षा से भी 150 छात्र चयनित किए जाएंगे। इसमें भी 100 छात्र जेईई और 50 नीट परीक्षा के लिए चयनित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कुल दो घंटे की होगी। प्रश्न पत्र में नौवीं के छात्रों के लिए भौतिकी, रसायन, गणित व जीव विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे। इसमें गलत उत्तर करने पर एक अंक भी काटा जाएगा। इसी तरह 11वीं कक्षा का भी प्रश्न पत्र आएगा। शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी कर स्कूल प्रमुखों को सूचित किया है कि जो छात्र इसमें शामिल होना चाहने हैं, उनका पंजीकरण जरूर किया जाए। स्कूल प्रमुख शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाकर छात्रों का खुद पंजीकरण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें