फोटो:
यूपीरेरा ने वापस कराए खरीदारों के 1200 करोड़
- यूपी रेरा के चेयरमैन ने लखनऊ में किया कॉफी टेबल बुक का अनावरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के चेयरमैन राजीव कुमार ने बुधवार को लखनऊ में कार्यकाल समाप्त होने के कार्यक्रम में कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया। जिसमें यूपी रेरा के पांच साल के महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी शामिल है। अफसरों ने बताया कि यूपी रेरा खरीदारों को 1200 करोड़ रुपये वापस करा चुका है। यूपी रेरा ने सहमति और रिकवरी सर्टिफिकेट के माध्यम से बिल्डरों से यह धनराशि वसूली है। यूपी रेरा के चेयरमैन राजीव कुमार का छह साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। उनके कार्यकाल में बुधवार को यूपी रेरा की 125 की बैठक का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यूपी रेरा में आने वाली 88 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। वहीं आदेशों का पालन कराने के 75 प्रतिशत आवेदनों का भी निस्तारण कराया जा चुका है। वहीं 1200 से अधिक मामलों में समाधान के माध्यम से 485 करोड़ की संपत्तियों को विवाद मुक्त कराया है।