फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईआईटी, एनआईटी में दाखिले के लिए पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जोसा काउंसलिंग 2023: 114 संस्थानों में करीब 55 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए कुल छह राउंड होंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के सभी 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 आईआईआईटी, तीन स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), आईआईईएसटी शिवपुर और 33 अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में स्नातक दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग ( ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) 2023 की विंडो सोमवार यानी 19 जून से शुरू हो रही है। जोसा काउंसलिंग में 114 तकनीकी संस्थानों के करीब 55 हजार सीटों पर दाखिले के लिए कुल छह राउंड और आईआईटी के लिए दो स्पेशल राउंड काउंसलिंग होंगे। छात्र को पांचवें राउंड तक सीट पक्की या छोड़ने का फैसला लेना होगा। आईआईटी में दाखिले के लिए छात्र को पांचवें राउंउ तक फैसला लेना होगा। आखिरी राउंड में सीट छोड़ने पर उसे अगले साल यानी जेईई एडवांस-2024 से डिबार कर दिया जाएगा।
केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड के अध्यक्ष और एनआईटी राउरकेला के निदेशक प्रोफेसर के उमा महेश्वर राव ने बताया कि आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत 114 तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों में करीब 55 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार से पंजीकरण और च्वाइस फीलिंग विंडो खोल दी जाएगी। काउंसलिंग का पहला राउंड 30 जून, दूसरा राउंड छह जुलाई, तीसरा 12 जुलाई, चौथा 16 जुलाई, पांचवां 21 जुलाई और छठा राउंड 26 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

-
आईआईटी में पांचवें तक सीट पर दाखिला लेना जरूरी:
एनआईटी राउरकेला के प्रोफेसर और लोकल आर्गेनाइजिंग कमेटी के प्रमुख मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी 23 आईआईटी में दाखिले के लिए नियम सख्त किए गए हैं ताकि एक छात्र की गलती से दूसरा छात्र दाखिला सीट से वंचित न रह सके। काउंसलिंग के दूसरे राउंड से सीट छोड़ने का विकल्प मिलेगा। छात्र को दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में सीट छोड़नी या पक्की करनी अनिवार्य होगी। यदि कोई छात्र इस अवधि में सीट पर फैसला नहीं ले पाता है तो फिर उसे जेईई एडवांस से डिबार कर दिया जाएगा। वहीं, एनआईटी, आईआईईएसटी, आईआईआईटी, एसपीए और 33 सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में काउंसलिंग के दूसरे राउंड से छठें राउंड तक सीट छोड़ने का मौका होगा। इसके बाद छात्र को डिबार कर दिया जाएगा।

प्रवासी भारतीयों को आरक्षण का लाभ नहीं:
आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य सभी 114 तकनीकी संस्थानों में प्रवासी भारतीयों के बच्चों को भी दाखिले का मौका मिल रहा है। भारत सरकार ने अदालत के आदेश के बाद नियमों में बदलाव किया है। प्रवासी भारतीयों के बच्चे वर्ष 2037 तक दाखिला तो आम भारतीय बच्चों की तरह उच्च शिक्षा में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, उन्हें दाखिले में एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। इसमें सिर्फ दिव्यांग और लड़कियों को आरक्षित सीट मिलेगी। वर्ष 2023 में भारत सरकार ने जेईई मेन 2023 क्वालिफाई के बगैर इस वर्ग के छात्रों को सीधे जेईई एडवांस 2023 की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है।

डासा और जोसा में दोनों सीट रोकी तो दाखिला रद्द:
भारत सरकार अब आम भारतीय छात्रों की सीटों में किसी प्रकार की कटौती नहीं करने देगी। इसीलिए अब जोसा काउंसलिंग और डासा (डायरेक्ट एडमिशन ऑफ स्टूडेंट एबरोड ) में विदेशी भारतीय, अप्रवासी भारतीय और इंडिया में जन्में विदेशों में पढ़ाई कर रहे छात्र अपनी मर्जी से दोनों अलग-अलग काउंसलिंग 2023 में दोनों सीट रोक नहीं सकते हैं। उन्हें डासा और जोसा काउंसलिंग 2023 में से किसी एक की सीट को होल्ड यानी रोककर रखने का अधिकार होगा। यदि कोई छात्र इन दोनों सीटों की सीट रोककर रखता है तो उसकी दोनों सीट रद्द हो जाएंगी।
-
आईआईटी में 28 जुलाई, एनआईटी में 17 अगस्त से नया सत्र
देश के सभी आईआईटी में 28 जुलाई और एनआईटी में 17 अगस्त से नया सत्र शुरू होगा। इसी के तहत आईआईटी और एनआईटी की काउंसलिंग 28 जुलाई को समाप्त हो जाएगी ताकि छात्र सीट पक्की कर सकें। यदि पांच राउंड के बाद आईआईटी में कोई सीट खाली रहती है तो फिर काउंसलिंग के दो स्पेशल राउंड होंगे।
-
आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी गर्ल्स सीट:
आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर बेटियों को दाखिला मिलेगा। इन अतिरिक्त सीटों से अन्य आरक्षित सीटों में कोई कटौती नहीं हुई है। इसका मकसद बेटियों को देश के इंजीनियरिंग प्रीमियम संस्थानों से जोड़ना है।

दाखिले के लिए भारतीय भाषाओं मेें पूछताछ करें:
एनआईटी राउरकेला ने आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत सभी 114 तकनीकी कॉलेजों में दाखिले और जोसा काउंसलिंग 2023 से संबंधित पूछताछ के लिए हेल्पलाइन शुरू कर दी है। ग्रामीण, दूरदराज, हिंदी व क्षेत्रीय भाषी छात्रों को देश के इन शीर्ष संस्थानों से जोड़ने के लिए अंग्रेजी के अलावा हिंदी, ओड़िया, बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम, लद्दाखी, उर्दू, कश्मीरी में बहुभाषी हेेल्पडेस्क सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन


पांच नए संस्थान जुड़ें:
जोसा काउंसलिंग 2023 में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का पटना और देवघर का ऑफ कैंपस, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी तमिलनाडु भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें