ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लिए छात्र-छात्राओं की पंजीकरण की आखिरी तिथि एक बार फिर से बढ़ सकती है। विभाग की ओर से पंजीकरण की तिथि का प्रस्ताव भेजा गया है। सप्ताह के अंतिम दिन तक शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर करने का प्रस्ताव दिया गया है। अंतिम तिथि बढ़ जाने से हजारों छात्रों को राहत मिल सकेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इससे छात्रों को काफी राहत मिल सकेगी। ब्यूरो