फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में पंजीकरण करें, हरियाणा दिवस पर खाते में आएंगे 2100 रुपये : मनोहर लाल

सार

करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित रहे। इस योजना से हरियाणा की 21 लाख महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। पात्र महिलाएं नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज सभागार में वीरवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ के मौके पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था उसे आज पूरा कर दिया है। इस योजना का एप्लीकेशन लॉन्च हो गया है, अक्तूबर तक माता व बहनें अपना पंजीकरण कर लें, 1 नवंबर से सभी पात्र महिलाओं को 2100 रुपये मिलने लगेंगे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक, समाज सुधार और अंत्योदय के प्रणेता थे। हम उनकी जयंती मना रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और विधायक जगमोहन आनंद को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर एसपी गंगाराम पूनिया, एडीएम सोनू भट्ट, निगम आयुक्त डा. वैशाली शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, एसडीएम अनुभव मेहता आदि मौजूद रहे।
प्रदेश की 21 लाख महिलाओं को मिल सकेगा लाभ : जगमोहन
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से शुरू की गई जन कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है। इससे प्रदेश की करीब 21 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। जिनमें 18 लाख 14 हजार 621 विवाहित व 2 लाख 82 हजार 635 अविवाहित महिलाएं शामिल हैं। आज से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर बैंक खातों में राशि आनी शुरू हो जाएगी। हरियाणा सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये का वार्षिक बजट निर्धारित किया है।
विज्ञापन

महिलाएं स्वयं कर सकती हैं नि:शुल्क पंजीकरण
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि महिलाओं को किसी कार्यालय या सुविधा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है, सरकार ने लाडो लक्ष्मी एप लॉन्च किया है। पात्र महिलाएं स्वयं पंजीकरण कर सकती हैं। पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं है और यदि कोई व्यक्ति पैसे मांगता है, तो उसकी शिकायत समाज कल्याण विभाग में की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें