फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनरक्षक पर गिरी गाज, जिला मुख्यालय से संबद्ध

विज्ञापन
जारचा के ऊंचाअमीरपुर गांव में मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस व वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
क्षेत्रीय वनरक्षक पर गिरी गाज, जिला मुख्यालय से संबद्ध
विज्ञापन

जारचा। ऊंचा अमीरपुर गांव में 100 बीघा सरकारी जमीन से करीब 2500 पेड़ों को काटने और लकड़ी गायब होने के मामले की जांच कर रहे जिला वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने रविवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय वनरक्षक अधिकारी ताहिर खां की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला कार्यालय से संबद्ध कर दिया। मामले में वन विभाग ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जिला वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ रविवार सुबह 10 बजे ऊंचा अमीरपुर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ भी की। उन्होंने बताया कि छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। जिला वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर उपजिलाधिकारी ने 11 बीघे जमीन पर स्टेडियम प्रस्तावित किया है। इसे बनाने के लिए कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन पत्र में पेड़ों की संख्या नहीं लिखी होने के कारण अनुमति नहीं दी गई थी। बिना अनुमति के ही पेड़ों को काट दिया गया। इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दोषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप
गांव निवासी मामचंद सिंह, अवनीश प्रताप सिंह, विचित्र तोमर आदि ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी श्रीपाल से मुलाकात की। इनका आरोप है कि मामले में जिन लोगों के खिलाफ वन विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, वह सभी निर्दोष हैं। वह तो जंगलों से पेड़ों की सूखी लकड़ियों को एकत्र कर खाना बनाने में प्रयोग करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़े पेड़ तो विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से ही काटकर बेचे गए हैं। इस पर कोतवाली प्रभारी ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें