फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50 साल के लिए तैयार होगा रीजनल कनेक्टिविटी प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
50 साल के लिए तैयार होगा रीजनल कनेक्टिविटी प्लान
विज्ञापन

- तीनों प्राधिकरणों को मिलकर करना होगा काम, नोएडा प्राधिकरण होगा नोडल एजेंसी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर समेत पश्चिमी यूपी को बेहतर यातायात व्यवस्था देने के लिए रिजनल काम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) तैयार किया जा रहा है। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण मिलकर काम करेंगे। करीब नौ बिंदुओं पर 50 वर्षों के प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से जाम से मुक्ति के अलावा बेहतर यातायात व्यवस्था बहाली में मदद मिलेगी। इस काम को एक कंपनी के माध्यम से कराया जाएगा।
दरअसल, प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में योजना को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार करते हुए कंपनी का चयन होगा, जो रोडमैप तैयार करेगी। यही नहीं तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति भी बनेगी। इसमें एसीईओ के अलावा तीनों प्राधिकरणों के जीएम प्लानिंग और वित्त नियंत्रक शामिल होंगे। इनके माध्यम से सड़कों का एक बेहतर नेटवर्क तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे क्षेत्र का ब्यौरा तैयार किया जाएगा, जिसमें आवास, परिवहन, लैंड यूज समेत कई चीजें शामिल की जाएंगी। इसके बाद कंपनी के अधिकारी लोगों से बातचीत करेंगे। बातचीत के माध्यम से सर्वे किया जाएगा। इसके अलावा निर्मित इमारतों की संख्या, रोड सर्वे, दुर्घटनाएं, पार्किंग आदि का पूरा डाटा तैयार होगा। वहीं, पेट्रोल और सीएनजी पंपों, बिजली चालित वाहनों के लिए व्यवस्था, सड़कों पर ट्रैफिक का भार, ट्रैफिक की खामियाें, सेफ्टी आदि को भी शामिल किया जाएगा। फिर इस पर फाइनल ड्राफ्ट तैयार होगा। फाइनल ड्राफ्ट को समिति के सामने रखा जाएगा। इसके बाद मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें