गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के मखदूमपुर चौकी के प्रभारी की कुर्सी पर बैठी एक महिला की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों में चर्चा है कि महिला दबंग किस्म की है और पुलिस चौकी में प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर उसने रील बनाई है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। इस विषय पर बात करने पुलिस मामले में पल्ला झाड़ते नजर आ रही है। वीडियो में एक महिला प्रभारी की कुर्सी पर बैठे दिख रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह महिला किसी हिस्ट्रीशीटर से जुड़ी हुई। सादात थाना प्रभारी वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि चौकी पर कोई नहीं था और महिला आकर कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवा ली है। सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि महिलाओं का सम्मान करना हमारा फर्ज है। पूरे मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला का कहना है कि वह गलती से चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठ गई, उसका इरादा गलत नहीं था।