ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रोडवेज बस चालकों की कमी को पूरा करने के लिए संविदा पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। ग्रेटर नोएडा डिपो में जारी भर्ती प्रक्रिया के खत्म होने के बाद उन्हें विभिन्न रूटों की बसों पर लगाया जाएगा। भर्ती के लिए उनका हफ्ते में एक दिन टेस्ट लिया जाता है। एआरटीओ ग्रेटर नोएडा डिपो, राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि चालक के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, आठवीं पास की टीसी, पैनकार्ड, आधार कार्ड और मूल निवास प्रमाण-पत्र लाना जरूरी होता है।