नोएडा। सदरपुर सेक्टर-45 निवासी नितिन इंसा ने 11 अप्रैल 2021 को एक दिन में फेसबुक पर 1473 पोस्ट कर और 20 मई 2021 को ट्विटर पर एक मिनट में 25 ट्वीट कर दोनों श्रेणी में अपना नाम इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। नितिन ने बताया कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जिसके जरिए हम घर बैठे सारी गतिविधियां जान सकते हैं। अच्छी-अच्छी बातें दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। नितिन इससे पहले योग के क्षेत्र में भी इंडिया व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।