फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों ने की मेट्री की सेवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्वा लाइन : 14 दिसंबर को 9822 यात्रियों ने किया सफर, रिकॉर्ड
विज्ञापन

नोएडा। लॉकडाउन के बाद एक्वा लाइन पर एक दिन में सोमवार (14 दिसंबर) को सबसे ज्यादा 9822 यात्रियों ने मेट्रो की सवारी की। बीते तीन माह से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, 7 दिसंबर को एक दिन में 9210 यात्रियों के सफर करने का आंकड़ा दर्ज किया गया था। कोरोना संक्रमण के दौर में करीब पांच माह तक एक्वा लाइन मेट्रो की सेवा बाधित रही। बीते 7 सितंबर से मेट्रो सेवा एक बार फिर से शुरू हुई। 12 सितंबर से यह पूरी तरह से शुरू कर दी गई। पहले दिन जहां 600 यात्रियों ने मेट्रो की सवारी की थी। वहीं, 12 सितंबर को यह संख्या 2148 तक पहुंच गई थी। अब इसकी संख्या एक दिन में 9822 तक पहुंच गई है। हालांकि कोरोना संक्रमण से पहले एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों का आंकड़ा 25 से 30 हजार तक पहुंच चुका था। अभी अधिकांश लोग कोरोना संक्रमण से बचाव की मुद्रा में है। बिना वजह घरों से निकलना और घूमना फिरना नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि सार्वजनिक परिवहन की सेवाओं पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें