फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा-वारदात रोकने बंद किए जा रहे अवैध कट-रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर बंद होंगे अवैध कट और रास्ते
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से लेकर जेवर टोल तक ग्रामीणों ने आने जाने के लिए लगभग 70 अवैध कट और रास्ते बना लिए हैं। इन अवैध कट से न केवल हादसों की आशंका बढ़ गई है। बल्कि सर्दियों के मौसम में बदमाश भी इनका सहारा लेकर वारदात कर सकते हैं। डीसीपी राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर संबंधित थाना प्रभारी जेपी समूह की मदद से इन अवैध कटों को बंद कराने में जुट गए हैं। सबसे अधिक अवैध कट रबूपुरा में चिह्न्ति किए गए हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास ग्रामीण शॉर्ट कट के लिए कटीले तार और बैरिकेड तोड़कर रास्ता बना लेते हैं। इन रास्तों से न केवल पैदल आवागमन करते हैं बल्कि वाहनों को भी एक्सप्रेसवे पर ले आते हैं। पूर्व में भी कई बदमाश इनका सहारा लेकर वारदात कर फरार भी हो चुके हैं। वहीं, अवैध कट कई बार बड़े हादसे का कारण भी बनते हैं। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने हाल ही में अधीनस्थों के साथ एक्सप्रेसवे की सुरक्षा का जायजा लिया था। इसके बाद जेवर कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह, रबूपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव व अन्य संबंधित थानों के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कटों को चिह्न्ति करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे और वारदात रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर कटीले तार आदि काटकर बनाए गए अवैध कटों को बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, रबूपुरा क्षेत्र में काम चल रहा है। जल्द पूरे यमुना एक्सप्रेसवे पर बनाए गए अवैध कटों को बंद कर दिया जाएगा।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें