ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के 30 बिल्डरों पर जुर्माना लगाने की सिफारिश
भूजल दोहन करने का मामला, बिल्डरों ने स्वयं जमा नहीं किया जुर्माना
15 मई तक एनजीटी में दाखिल होगी रिपोर्ट, उससे पहले होगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भूजल दोहन करने पर ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के 30 बिल्डरों पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने मुख्यालय से जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। क्षेत्रीय कार्यालय में इस संबंध में मुख्यालय को पत्र लिखकर मांग की है कि जुर्माने के साथ जल अधिनियम-1974 के तहत कार्रवाई की जाए। यूपीपीसीबी को कार्रवाई की रिपोर्ट 15 मई तक एनजीटी में दाखिल करनी है।
एनजीटी में ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के 63 प्रोजेक्टों पर बोरवेल से भूजल दोहन की शिकायत की गई थी। एनजीटी के आदेश पर जिलास्तरीय समिति ने जांच की। दो अलग-अलग चरण में सभी प्रोजेक्टों की जांच की गई। 41 प्रोजेक्टों पर बोरवेल मिले। कुछ जगह एनओसी मिली तो कुछ जगह प्राधिकरण के बोरवेल लगे मिले। एनजीटी ने भूजल दोहन करने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई कर 15 मई तक रिपोर्ट मांगी थी, साथ ही बिल्डरों को पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में प्रोजेक्ट की कुल कीमत का 0.5 प्रतिशत शुल्क जमा करने का भी आदेश दिया था, लेकिन किसी भी बिल्डर ने पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क जमा नहीं कराया। जांच पूरी होने के बाद यूपीपीसीबी ने 30 बिल्डरों पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।
-
दर्ज नहीं हो सकी एफआईआर
बिल्डरों पर पानी चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज होनी थी। इस संबंध में यूपीपीसीबी ने भूगर्भ जल विभाग को पत्र भेजा था, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। भूगर्भ जल विभाग की जल विज्ञानी अंकिता राय का कहना है कि मुख्यालय स्तर से इस पर फैसला लिया जाएगा।
-
इन बिल्डरों पर होनी है कार्रवाई
बिल्डर का नाम प्रोजेक्ट
आर सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर आर सिटी रेजेंसी
एपीबी रियल्टी अजनारा होम्स
अजनारा रियलटेक अजनारा ली गार्डन
अरिहंत इंफ्रा रियलटर्स अरिहंत आर्डेन
आस्था इंफ्रासिटी आस्था ग्रीन
काउंटी इंफ्रास्ट्रक्चर चैरी काउंटी
धन्या प्रमोटर्स महागुन मंत्रा वन
गैलेक्सी इंटरनेशनल रियलटेक गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू
पृथ्वी लिंक बिल्डवेल गैलेक्सी रॉयल
ला रेजीडेंसिया डेवलपर्स ला रेजीडेंसिया
लकी पॉम वैली खसरा नंबर 784, सेक्टर-1
महागुन इंडिया महागुन मायवुड्स
सुपरसिटी डेवलपर्स मेफेयर रेजीडेंसी
पटेल एडवांस जेवी पटेल नियो टाउन
एकेजे रियल इंफ्रा नोवल वैली (शाहबेरीभू)
पंचत्तव प्रमोटर्स गैलेक्सी वैगा
स्टेलर कॉन्स्टलेशन प्रोजेक्ट स्टेलर जीवन
सुपरटेक कंस्ट्रक्शन सुपरटेक जार
इको विलेज तीन सुपरटेक लिमिटेड
इको विलेज दो सुपरटेक लिमिटेड
इको विलेज वन सुपरटेक लिमिटेड
सॉलिटेयर इंफ्राहोम वीवीआईपी होम्स
गौड़ ग्रुप 14 एवेन्यू
देविका गोल्ड होम्स देविका गोल्ड होम्स
मांगल्या बिल्डटेक मांगल्या ओफिरा
पंचशील बिल्डटेक पंचशील हायनिश
सिंधुजा डेवलपर्स सिंधुजा ग्रींस
नाॅर्थ एवेन्यू-2
गैलेक्सी शॉपी
ईश्वर सिंह एसोसिएशन कंस्ट्रक्शन आरएमसी प्लांट
-
भूजल दोहन करने पर 30 बिल्डरों पर जल्द कार्रवाई होगी। इस संबंध में मुख्यालय को पत्र भेज दिया गया है। कार्रवाई होने के बाद एनजीटी में रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। अब तक किसी भी बिल्डर ने स्वयं जुर्माना जमा नहीं कराया है। - राधेश्याम, क्षेत्रीय अधिकारी ग्रेटर नोएडा, यूपीपीसीबी