फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुंदरकांड का पाठ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर (संवाद)। नगर के चिंगरावली मार्ग स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बीती रात श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में साप्ताहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। पाठ के समापन पर महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में नीरज शर्मा, आचार्य सुधीर, सौरभ मीना, डालचंद अग्रवाल, मुन्ना और सुमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें