फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महर्षि नगर में आज निकलेगी कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। महर्षि नगर स्थित महर्षि आश्रम में 10 दिवसीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ की शुरुआत बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ होगी। इसके साथ ही यात्रा में एक हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल होंगी। वृंदावन की कथा वाचक देवी कृष्ण प्रिया रथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल होंगी। ढोल-नगाड़ों और झांकियों के साथ निकलने वाली यह कलश यात्रा आश्रम से शुरू होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से होते हुए गेझा रोड और लेबर चौक से होकर आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। शुक्रवार से 108 कुंडीय हवन शुरू होगा। इसमें श्रद्धालु एक साथ कुंडों में आहुति देकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें