फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इको-फ्रेंडली पटाखों से होगा रावण दहन, 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-62 में 11 से 21 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव, चार स्क्रीन पर दिखेंगे मंच के प्रसंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में इस बार रावण दहन ईको-फ्रेंडली पटाखों से किया जाएगा। श्रीराम मित्र मंडल की ओर से 11 से 21 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। समिति के अनुसार, दशहरे पर रावण दहन के दौरान चार हजार से अधिक ईको-फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल होगा। इससे रोशनी और आवाज का प्रभाव रहेगा, जबकि सामान्य पटाखों की तुलना में प्रदूषण कम रखने की तैयारी है।
समिति के महासचिव डॉ. मुन्ना शर्मा ने बताया कि मंच के सामने पांच हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मैदान में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन

दशहरे पर 300 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
रामलीला के दौरान सामान्य दिनों में करीब 100 से 120 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दशहरे पर भीड़ बढ़ने के कारण 300 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। समिति के 50 से 60 सदस्य भी मैदान में अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्थाएं देखेंगे। प्रवेश और निकास के साथ भीड़ को नियंत्रित रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कैमरों से पूरे मैदान पर रहेगी नजर
मैदान में कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी। निगरानी के लिए समिति का कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। पुलिस का भी अलग कंट्रोल रूम रहेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दल की गाड़ी मैदान में मौजूद रहेगी।
चार स्क्रीन पर दिखेंगे रामलीला के प्रसंग
दर्शकों की सुविधा के लिए मैदान में चार स्क्रीन लगाई जाएंगी। मंच के सामने 10 फीट ऊंची और 15 फीट चौड़ी स्क्रीन होगी। इसके अलावा मैदान में तीन अन्य स्थानों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन पर मंच पर चल रहे रामलीला के प्रसंगों का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

पहली बार रोज होगी गणेश आरती
डॉ. मुन्ना शर्मा ने बताया कि इस बार रामलीला की शुरुआत रोजाना भगवान गणेश की आरती से होगी। अब तक आयोजन के पहले दिन ही गणेश आरती होती थी। इसके अलावा जानकी विदाई के प्रसंग का भी विशेष मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें