फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में रौनक ने रजत व आकांक्षा ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की दो महिला पहलवानों ने बुंदेलखंड में आयोजित हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत समेत दो पदक हासिल किए। जिले का नाम रोशन करने वाली दोनों पहलवानों का बृहस्पतिवार को अकादमी में सम्मान हुआ। इस प्रतियोगिता में कई जिलों से 200 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के जालौन स्थित माधवगढ़ में 12 से 14 अक्तूबर तक ट्रेडिशनल सीनियर राज स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर निवासी 76 किग्रा भार वर्ग में रौनक नागर ने रजत और 50 किग्रा भार वर्ग में आकांक्षा ने कांस्य पदक हासिल किया। दोनों पहलवान ग्रेनो के दादरी स्थित धूम-मानिकपुर गांव में संचालित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में कोच रवि गुर्जर की देखरेख में पहलवानी के गुर सीखते है। स्वागत समारोह में कॉलेज के संस्थापक डॉ. सुशील राजपूत, प्राचार्य डॉ. आशुतोष राय, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक चतर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षित नागर, रंजीत पहलवान, सतपाल यादव ने विजेता पहलवानों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें