ग्रेटर नोएडा। जिले में राशन की सभी दुकानों पर 6 जुलाई से राशन का वितरण शुरू होगा। जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने बताया कि 06 से 20 जुलाई के बीच अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क राशन दिया जाएगा। राशन का वितरण सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम छह बजे तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से किया जाएगा। अगर कहीं दिक्कत आती है तो टोल फ्री नम्बर-1967 व 1800-1800-150 पर शिकायत कर सकते हैं। ब्यूरो