बारिश से पहले नालों को कवर करने का काम शुरू
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण बारिश से पहले खुले नालों को कवर करेगा। इसके लिए काम शुरू करा दिया गया है। बारिश के समय हादसे होने से रोकने के लिए नालों को प्री-कास्ट तकनीक से बने स्लैब नालों के ऊपर रखने का काम शुरू किया गया है। 20 जुलाई तक इस काम को पूूरे प्राधिकरण क्षेत्र में पूरा किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि प्री-कास्ट तकनीक की वजह से काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट दोनों जगह ही यह काम चालू हैं। ब्यूरो