ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा के सेक्टर-148 में मेट्रो स्टेशन के नजदीक एफएफए हंगर हेल्पलाइन फाउडेशन की दिल्ली शाखा के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा। संस्था के निदेशक उमेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की खाद्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है। इस मौके पर रागनी वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।