ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 की आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी की रविवार को सामुदायिक भवन में बैठक हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि सेक्टर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर फैसला लिया गया है। सेक्टर की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी कराने व सीवर व्यवस्था साफ सफाई, पार्कों की साफ सफाई कराने के लिए प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया। सेक्टर के गेटों को रात 11:30 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी, संरक्षक शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो