फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी राशि

Thu, 02 Oct 2025 06:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेरठ में होने वाली चैंपियनशिप में हुआ चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया था बेहतर प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की बास्केटबॉल खिलाड़ी राशि चौधरी राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। इसमें कई जिलों की टीमों ने भाग लिया।

कोच कार्तिक साहू ने बताया कि 14 से 17 सितंबर तक कानपुर में 50वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले की टीम ने भाग लिया। इसमें ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित चपरगढ़ गांव निवासी राशि चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी आधार पर खिलाड़ी का चयन मेरठ में होने वाली 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वह उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा दो स्थित फादर एग्नेल स्कूल की छात्रा हैं और स्कूल में ही संचालित बास्केटबॉल अकादमी में बास्केटबॉल के गुर सीखती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जोजी जोसफ ने खिलाड़ी को आगामी चैंपियनशिप में भी जीतकर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें