फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस वर्षीय बच्ची के पेट से निकाला गया दुर्लभ ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्ची के पैंक्रियाज, बांयी किडनी सहित कई दूसरे अंगों पर डाल रहा था दबाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सबसे बड़े लोकनायक अस्पताल में एक दस वर्षीय बच्ची के पेट से दुर्लभ ट्यूमर निकालने के लिए सफलतापूर्वक सर्जरी की गई है। बच्ची के पेट का आकार बढ़ने, दर्द होने और खाना न खाने की समस्या पर उपचार के लिए लाया गया था। जिसके बाद बच्ची की चिकित्सीय जांच हुई। सीटी स्कैन करने पर ट्यूमर होने के बारे में डॉक्टरों को पता चला।
विज्ञापन


अस्पताल के बाल चिकित्सा विभाग में सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल कुमार ने बताया कि चिकित्सीय जांच में बच्ची के पेट में 20 ×20 सेंटीमीटर के ट्यूमर होने के बारे में जानकारी मिली। ट्यूमर का आकार बच्ची के पैंक्रियाज, बायीं किडनी सहित कई दूसरे अंगों पर दबाव डाल रहा था। ट्यूमर बच्ची के पैंक्रियाज से जुड़ा हुआ था। इस कारण सर्जरी करना भी काफी चुनौतीपूर्ण था। डॉ. सिम्मी के. रतन के नेतृत्व में सर्जरी को अंजाम दिया गया। ट्यूमर को सफलता पूर्वक बच्ची के पेट से निकाल लिया। सर्जरी के कुछ दिन बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। ट्यूमर को बायोप्सी जांच के लिए भेज रखा है। उसके बाद आगे का उपचार किया जाएगा। चिकित्सा निदेशक डॉ. बी.एल चौधरी ने कहा कि यह अस्पताल की उन्नत बाल चिकित्सा सर्जरी की क्षमताओं को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें