कंपनी की ओर से राइडर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, इस मामले में अब तक थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। यह मामला अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, घटना रविवार की है।
महिला ने घर पर पार्सल मंगाने के लिए दो राइडर बुक किए थे। दोनों ऑर्डर डिलीवर होने के बाद महिला ने अपना मोबाइल चेक किया। इस दौरान एप के चैटबॉक्स में एक रैपिडो राइडर का मैसेज मिला। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी।