फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद का सामान देने के बहाने बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद का सामान देने के बहाने बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। पति के साथियों द्वारा महिला को ईद के कपड़े देने के बहाने फिरोजपुर झिरका बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के पति के साथ मुख्य आरोपी जावेद निवासी सिगार गाड़ी चलाता है। महिला के पति व जावेद में गहरी दोस्ती है। तीन दिन पहले जावेद ने महिला को फोन कर कहा कि उसके पति ने ईद का सामान भेजा है। युवक ने सामान लेने के लिए महिला को फिरोजपुर झिरका बुलाया। सामान लेने के लिए महिला शाम 6 बजे फिरोजपुर झिरका अंबेडकर चौक पर आ गई। महिला के अनुसार, वहां पर एक कार खड़ी हुई थी। जावेद ने कहा कि समान कार की डिग्गी में रखा हुआ है। सामान निकालने के लिए जैसे ही महिला कार की ओर बढ़ी तो कार में पहले ही मौजूद मुबारिक व दाऊद निवासी नेवाना ने मिल कर महिला को जबरन कार में खींच लिया। तीनों युवक महिला को कार में डाल कर नेवाना गांव ले गए जहां दो महिलाओं शबनम व सकीला के सहयोग से रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला से मारपीट कर धमकी देते हुए उसके मायके स्थित बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डेस्क प्रभारी एएसआई सरिता ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से सोमवार शाम को शिकायत दी गई थी। इस शिकायत पर पुलिस ने सोमवार देर रात सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को मुख्य आरोपी को सिंगार गांव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें