फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी लेने गई लड़की से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी लेने गई लड़की से दुष्कर्म
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। खंड के एक गांव में घर से लकड़ी लेने गई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही युवक पर आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। तीन दिन पहले नाबालिग घर से दूर रात 9 बजे चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी लेने गई थी। रास्ते में गांव के इरशाद नाम के युवक ने उसे दबोच लिया और वह लड़की को जबरन दूसरे स्थान पर ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर उससे दुष्कर्म किया। अचानक गांव के कुछ लोगों के वहां पहुंच जाने पर युवक अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। घटना के बाद लड़की की मां ने फिरोजपुर झिरका थाने में महिला डेस्क को शिकायत की थी। महिला पुलिस की एएसआई सरिता ने बताया कि आरोपी इरशाद को स्थानीय कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें