फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नर्स की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर केरल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने युवती को घर बुलाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मूल रूप से केरल के ही रहने वाले राजू नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि मूल रूप से केरल की रहने वाली युवती कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में रहती है। वह नोएडा में नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात क्षेत्र में ही रहने वाले राजू से हुई। राजू ने पीड़िता को बताया कि उसकी पत्नी एक अस्पताल में नर्स है। उसकी नौकरी भी वहीं लगवा देगा। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि एक दिन राजू ने युवती को अपने घर बुलाया। जब युवती उसके घर पहुंची तो वहां राजू अकेला था। आरोप है कि इस दौरान राजू ने युवती को नशीला पेय पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें