फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से लौट रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चॉकलेट खरीदकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एच्छर मार्केट में बुधवार को दुकान से चॉकलेट खरीद कर लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीटा-2 थाना पुलिस ने बताया कि एच्छर गांव में किशोरी अपने माता-पिता के साथ रहती है। बुधवार को दोनों काम पर गए थे। किशोरी दुकान से चॉकलेट खरीदने गई थी। लौटते समय मार्केट में ही सुनसान स्थान पर आरोपी राकेश ने उसे बंधक बना लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने बीटा-2 पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने शराब के नशे में वारदात की। वह कई दिनों से किशोरी पर नजर रख रहा था। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें